बात जब कंडोम के इस्तेमाल की आती है तो अक्सर देखा जाता है कि मर्द इसके इस्तेमाल से बचते हैं। मर्दों ने कंडोम के इस्तेमाल से बचने के लिए जो बहाने बताएं हैं वो सुनकर कोई भी अपना सिर पीट ले। ये तो हम सभी जानते हैं कि कंडोम न सिर्फ़ यौन संक्रामक रोग से बचाता, बल्कि, ये एक ऐसी चीज है जो आपको और आपके पार्टनर को अपनी की ज़िन्दगी का प्लान करने में मदद करता है
कंडोम नहीं पहनने के क्या-क्या बहाने मारते हैं मर्द –'
कंडोम या निरोध के इस्तेमाल करने और न करने में हमारे पार्टनर, यानि महिला साथी की रज़ामंदी ज़रूर होनी चाहिए। लेकिन कुछ मर्द कंडोम का प्रयोग न करने के लिए उनके साथ इमोशनल अत्याचार करते दिखते हैं। यहां ये समझना ज़रूरी है कि एक सफ़ल रिलेशनशिप या शादीशुदा जिंदगी के लिए ज़रूरी है कि आप अपने पार्टनर की भी बात माने।
उससे किसी भी विषय पर विचार करने के बाद ही निर्णय लें। लेकन कंडोम के मामले में अक्सर ऐसा नही होता। मर्द इसके इस्तेमाल से बचने के लिए तरह-तरह के बहाने करते हैं। पुरुष और महिला दोनों को ये फैसला लेना चाहिए कि उन्हें कंडोम का इस्तेमाल करना है कि नहीं।



Comments :
Post a Comment